November 6, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

‘अग्र अलंकरण समारोह-2026’ में देश-विदेश की विशिष्ट हस्तियों को मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड’, स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का मिलेगा पावन सान्निध्य

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// नई दिल्ली। अग्रवाल समाज की गौरवशाली परंपरा, सेवा भावना और उत्कृष्ट उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ‘अग्र अलंकरण समारोह-2026’ का भव्य आयोजन 14 नवंबर 2026, शनिवार को नई दिल्ली में किया जाएगा। प्रातः 10 बजे अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में आयोजित होने वाला यह समारोह समाज की प्रतिभाओं के सम्मान और सामाजिक एकता का विशेष अवसर बनेगा।

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के व्यापार एवं उद्योग समिति के राष्ट्रीय संयोजक अशोक मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गरिमामय आयोजन में परम श्रद्धेय गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की विशेष उपस्थिति रहेगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल की अध्यक्षता में किया जाएगा। समारोह का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण देश-विदेश में अपनी प्रतिभा और कार्यों से विशिष्ट पहचान बनाने वाली अग्रवाल समाज की विभूतियों का सम्मान होगा। समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, व्यापार, सामाजिक कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’ से अलंकृत किया जाएगा।

प्रतिभाओं का सम्मान, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा

अशोक मोदी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतिभाओं को पुरस्कार प्रदान करना नहीं, बल्कि उनके उत्कृष्ट कार्यों को व्यापक पहचान दिलाना और समाज की नई पीढ़ी को सेवा, संस्कार, उद्यमशीलता, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना है। अग्रवाल समाज ने सदैव व्यापार, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाई है। ऐसे आयोजनों से समाज की उपलब्धियों को एक साझा मंच मिलता है और समाज की सामूहिक शक्ति को नई दिशा प्राप्त होती है।

उन्होंने अग्रवाल समाज के सभी बंधुओं, संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की है।

मोदी ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का अभिनंदन भर नहीं है, बल्कि यह अग्रवाल समाज की गौरवशाली विरासत, सेवा भावना, परिश्रम, उद्यमशीलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सम्मान भी है।

उन्होंने समस्त समाजबंधुओं से समारोह में सहभागी बनकर सम्मानित होने वाली विभूतियों का उत्साहवर्धन करने तथा संगठन की एकता, सामाजिक समरसता और सामूहिक शक्ति को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.