छत्तीसगढ़ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन! जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी कल रायपुर पहुंचेंगे
1 min read
दुर्ग से रायपुर तक ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान की गूंज, जनसभा और पदयात्राओं के जरिए जनता के बीच पहुंचेगी भाजपा
Tirentra times Korba **//**// रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचेंगे। तीनों वरिष्ठ नेताओं के दौरे के दौरान रायपुर और दुर्ग में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जनसभा, पदयात्रा, खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण जैसे कार्यक्रमों के जरिए पार्टी अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी।
जेपी नड्डा दुर्ग में जनसभा को करेंगे संबोधित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से वे सीधे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद अपराह्न 3:15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे। वहां महेश कॉलोनी, पुलगांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद शाम 4 बजे नड्डा भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक, दुर्ग तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी अपने राजनीतिक अभियान को जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है।
शिवराज सिंह चौहान का भी रहेगा छत्तीसगढ़ प्रवास
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन, 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वे राजधानी स्थित आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट के खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे चौहान नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। यह पदयात्रा भी भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
सुधांशु त्रिवेदी भी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
रायपुर-दुर्ग में राजनीतिक गतिविधियां रहेंगी तेज
केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय स्तर के पार्टी नेताओं के एक साथ छत्तीसगढ़ प्रवास से रायपुर और दुर्ग में भाजपा की गतिविधियों को गति मिलेगी। जनसभा और पदयात्राओं के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता बढ़ाने तथा अपने अभियान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की कोशिश करेगी।
30 और 31 अक्टूबर को होने वाले इन कार्यक्रमों के दौरान राजधानी रायपुर और दुर्ग में राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहने की संभावना है। अब सभी की निगाहें इन आयोजनों और उनमें नेताओं के संबोधन पर रहेंगी।
