महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से बनेगा संस्कारवान और समरस समाज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और आदर्शों का अमूल्य ग्रंथ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं सत्य, न्याय, करुणा, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनके आदर्श आज भी मानव समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से महर्षि वाल्मीकि के विचारों को आत्मसात कर समरस, संस्कारवान और विकसित समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।
