October 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**//   पहंदा। सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा से जोड़ते हुए उरगा मंडल के सराईडीह शक्ति केंद्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पहंदा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष किशन साव की अगुआई में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय के सामने फैली गंदगी की सफाई कर स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया।

 

 

 

अभियान के दौरान विद्यालय के आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई और लोगों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किशन साव ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बने, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए इस स्वच्छता कार्य में उरगा मंडल महामंत्री पवन कुमार कंवर, शक्ति केंद्र संयोजक बोधन दास, बूथ अध्यक्ष प्रदीप राव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से ग्रामीणों ने स्वच्छ गांव और स्वस्थ वातावरण का संकल्प भी दोहराया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.