गोदभराई की खुशियों से खिला खैरभांठा आंगन, बच्चों को मिले खिलौने और माताओं को मिला स्नेह-सम्मान
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// खैरभांठा। सेवा, संस्कार और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश देते हुए आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र खैरभांठा में विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष किशन साव शामिल हुए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं गर्भवती महिलाओं का सम्मान करते हुए उनके योगदान और मातृत्व के महत्व को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के बीच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं चार गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई। उन्हें अनाज से भरी थाली एवं सुहाग सामग्री भेंट कर स्वस्थ एवं सुखद मातृत्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

मंडल अध्यक्ष किशन साव ने आंगनबाड़ी केंद्र के सभी बच्चों को खिलौने वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। कार्यक्रम में मितानिन दीदी एवं भाजपा कार्यकर्ता जमुना जायसवाल, सक्रिय महिला तेरस रात्रे, गांव के पंचगण, विद्यालय की शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन में मातृशक्ति के सम्मान, बच्चों के प्रति स्नेह और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संदेश देखने को मिला।







