October 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिले में 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों और नए युवा मतदाताओं का नाम जोड़ना है।

 

 

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर पात्र नागरिकों का चिन्हांकन करेंगे। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा शासकीय-अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

निर्वाचन विभाग ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और नाम दर्ज नहीं होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराने की अपील की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.