October 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

ईएलसी के माध्यम से हर वर्ग तक पहुंचेगा मतदाता जागरूकता का संदेश, ‘कोई भी मतदाता पीछे न छूटे’ के सिद्धांत पर जोर

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 20-रामपुर एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब (ईएलसी) प्रशिक्षण 1 अक्टूबर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में संपन्न हुआ। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में मतदान केंद्र स्तर पर जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

 

 

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी माधुरी सोम ठाकुर ने बीएलओ को अपने मतदान केंद्रों में ईएलसी गठित कर नोडल अधिकारी के रूप में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों, नए युवा मतदाताओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और थर्ड जेंडर सहित सभी वर्गों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने मतदाता पंजीकरण, मतदान के महत्व, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही। प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य निर्वाचन आयोग के ‘कोई भी मतदाता पीछे न छूटे’ सिद्धांत को धरातल पर साकार करना रहा।

प्रशिक्षण में तहसीलदार सत्यपाल रॉय, राहुल पांडेय, नायब तहसीलदार जानकी काठले, मधुसूदन साहू, दीपक पटेल, चंद्रभूषण चंद्रा, दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मास्टर ट्रेनर्स तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के सुपरवाइजर सहित रामपुर और कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.