September 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में युवा संवाद कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का संदेश
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**//  रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद एवं भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक वी.डी. शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित सांसद, विधायक, मंत्रीगण, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक निकलने वाली सेवा संकल्प यात्रा केवल बाइक रैली नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर से शुरू होकर उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक पहुंचने वाली यह यात्रा उनके सार्वजनिक जीवन के सेवा संकल्प और राष्ट्रहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को शासन और संगठन का मूलमंत्र बनाया। डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों के माध्यम से विकास की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इन उपलब्धियों और सेवा के संदेश को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
वी.डी. शर्मा ने बताया सेवा यात्रा का उद्देश्य
सांसद एवं भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक वी.डी. शर्मा ने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक की सेवा संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में अंत्योदय और सेवा को प्राथमिकता दी है। यह यात्रा उन्हीं सेवा कार्यों और संकल्पों को समाज के बीच ले जाने का माध्यम बनेगी।

 

उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार जैसे विभिन्न सेवा कार्यों से जुड़ेंगे। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा पांच मार्गों से प्रवेश करेगी और विभिन्न जिलों से होते हुए आगे उत्तर प्रदेश एवं झारखंड की ओर रवाना होगी। यात्रा के दौरान युवा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा संकल्प यात्रा को लेकर उत्साह दिखाई दिया। युवा संवाद के माध्यम से सेवा को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उसे समाज के बीच निरंतर गतिविधि के रूप में आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। वडनगर से वाराणसी तक की यह यात्रा सेवा के संकल्प, युवा शक्ति की भागीदारी और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी के रूप में सामने आई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.