संडेल में गूंजा ‘राष्ट्रसेवा का संकल्प’, मोदी युग के 25 वर्षों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूती का संकल्प
1 min read



बरपाली मंडल की विशेष बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को किया याद
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** संडेल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बरपाली मंडल द्वारा ग्राम पंचायत संडेल में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को राष्ट्रसेवा, जनकल्याण, संगठन निर्माण और विकास के समर्पण की यात्रा के रूप में याद किया।

बैठक का वातावरण पूरी तरह संगठनात्मक उत्साह और राष्ट्रसेवा के संकल्प से ओतप्रोत रहा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।
बैठक के मुख्य वक्ता एवं जिला कार्यसमिति सदस्य विकास अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व ने देश में विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता को नई दिशा देने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी संगठन का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संपर्क बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
गांव-गांव तक पहुंचेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर भाजपा बरपाली मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, किसान मोर्चा मंत्री मालिक राम रजवाड़े, जिला मीडिया प्रभारी संजू वैष्णव एवं मंडल महामंत्री मगर चंद कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में ननकु राम, अभिषेक, प्रमोद कुंभकार, रामकुमार यादव, बद्री ज्वाला, राम लाल जायसवाल, मनोज कश्यप, मीना यादव, सुशीला कश्यप, समारीन कश्यप, अनीता वैष्णव, अंतराम कश्यप एवं विरोचन राम कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया।







