September 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

55 से 60 तक के विभिन्न वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों की रफ्तार तेज, समाजों और आमजन को मिले सुविधा केंद्र; मंत्री बोले—जनता को अधिकतम सुविधाएं देना हमारा प्रथम लक्ष्य
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//कोरबा,31अगस्त 2026
नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन में विकास की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एक ही दिन में सात नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया गया। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में अलग-अलग वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में सभी भवनों को जनसेवा के लिए समर्पित किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रमों में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य, पार्षद, एल्डरमेन, सामाजिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

इन सात स्थानों पर तैयार हुए सामुदायिक भवन
दर्री जोन के वार्ड क्रमांक 55 सलिहाभांठा में ₹10 लाख, वार्ड 55 नागिनभांठा में पटेल समाज के लिए ₹10 लाख, वार्ड 54 जमनीपाली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ₹10 लाख, वार्ड 54 गोपालपुर माता चौरा के पास अहातायुक्त सामुदायिक भवन ₹10 लाख, वार्ड 58 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर साडा शिव मंदिर के समीप ₹15 लाख, वार्ड 59 दर्रीखार क्रमांक-1 कन्या शाला के पास ₹25 लाख तथा वार्ड 60 प्रगतिनगर लेबर कॉलोनी में उड़िया समाज के लिए ₹10 लाख की लागत से भवनों का निर्माण कराया गया है।
इन भवनों के शुरू होने से स्थानीय समाजों और वार्डवासियों को सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
‘जनता को अधिकतम सुविधाएं देना प्रथम लक्ष्य’—मंत्री देवांगन
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि आमजन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनका प्रथम लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि विगत ढाई वर्षों में निगम क्षेत्र के लिए लगभग ₹1100 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। अनेक कार्य पूरे हो चुके हैं, कई प्रगति पर हैं तथा शेष कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है।

 

67 वार्डों में बिना भेदभाव विकास—महापौर
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि निगम के सभी 67 वार्डों में बिना भेदभाव व्यापक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा विभिन्न मदों से विकास कार्यों के लिए लगातार फंड उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप प्रदेश में 26 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई है और निर्माण कार्य तेजी से जारी है। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को आवास, सुविधाएं और बेहतर जीवन का आधार मिल रहा है।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही मौजूदगी
कार्यक्रमों में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य अजय कुमार चंद्रा, सरोज शांडिल्य, फिरतराम साहू, पार्षद किशनलाल केंवट, मुकुंद सिंह कंवर, सुखविंदर कौर, जनक सिंह राजपूत, कल्याणी बाई यादव, प्रीति दिनेश शर्मा, एल्डरमेन ईश्वर साहू एवं मनोज अग्रवाल सहित मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, नरेंद्र पाटनवार, नारायण सिंह ठाकुर, तुलसी ठाकुर, अनिल यादव, मनोज राजपूत, अंजय अग्रवाल, अनिल गिरी, दिलेश्वर पटेल, बोधराम पटेल, दीपक अग्रवाल तथा जोन कमिश्नर लीलाधर पटेल, यशवंत जोगी, रितेश सिंह, समारू यादव, किशोर साहू, भुनेश्वर तिवारी, रामू पटेल, अर्जुन पटेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
सामुदायिक भवनों की सौगात मिलने पर स्थानीय नागरिकों एवं समाज प्रतिनिधियों ने मंत्री श्री लखनलाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के प्रति आभार जताया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.