September 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

कोरबा अंचल के 10 संच केंद्रों के थानों-चौकियों में रक्षाबंधन की धूम, आचार्य बहनों और बेटियों ने बांधी राखी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। वन बंधु परिषद द्वारा संचालित समाजसेवी संस्था एकल अभियान अंचल कोरबा के 10 संच केंद्रों के अंतर्गत विभिन्न पुलिस थानों एवं चौकियों में रक्षाबंधन पर्व स्नेह, सम्मान और भाईचारे के साथ मनाया गया। एकल अभियान की आचार्य बहनों एवं बेटियों ने पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, मिठाई खिलाई और उनकी सेवा एवं समर्पण के प्रति आभार जताया।
दीपका थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अंचल समिति की एसएसपीएम उत्तरा देवी कुंभकार, अनिता पटेल, एसएसपी ज्योति तिवारी, नीना सिंह, कुसुम लता सहित अंचल अभियान प्रमुख वेद प्रसाद यादव मौजूद रहे। वहीं कोरबा जिले में संचालित 269 एकल विद्यालयों से जुड़े पाली, देवपहरी, पोड़ी उपरोड़ा, पोड़ी बतरा, बेलतरा, दीपका, चैतमा, जटगा, बालको एवं मोरगा संच केंद्रों के अंतर्गत आने वाले पुलिस थानों-चौकियों में भी राखी बांधकर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।

 

 

 

लेमरू में हनुमान चालीसा के साथ हुआ विशेष आयोजन
रक्षाबंधन कार्यक्रम के अंतिम चरण में 27 अगस्त को देवपहरी संच केंद्र अंतर्गत थाना लेमरू परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष आयोजन हुआ। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद आचार्य बहनों एवं बेटियों ने पुलिस जवानों की आरती उतारी, तिलक लगाया, राखी बांधी और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संच समिति के अमृतलाल राठिया उपस्थित रहे।
राखी ने दिया अपनत्व और सम्मान का संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान अपने परिवार और बहनों से दूर रहने वाले पुलिस जवानों को समाज के स्नेह और अपनत्व का एहसास कराना रहा। जवानों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र केवल राखी नहीं, बल्कि समाज की ओर से उनकी सेवा, सुरक्षा और समर्पण के प्रति सम्मान का प्रतीक बना।
अंचल अभियान प्रमुख वेद प्रसाद यादव ने सभी संच केंद्रों के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि सेवा, संस्कार और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी समर्पण के साथ संगठन के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
एकल अभियान के इस आयोजन ने पुलिस और समाज के बीच स्नेह, सम्मान, कृतज्ञता और भाईचारे की डोर को और मजबूत किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.