August 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

89 वर्ष की आयु में बालको अस्पताल में ली अंतिम सांस, 31 अगस्त को पौड़ी बाहर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  कोरबा। कान्हा ट्रेडर्स प्रतिष्ठान के संचालक संतोष मिश्रा के पिता एवं परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री रामसागर मिश्रा का रविवार सुबह 8:40 बजे बालको अस्पताल में दुखद निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे और पिछले लगभग एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनके निधन की खबर से परिजनों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है। सरल एवं वरिष्ठ व्यक्तित्व के धनी रामसागर मिश्रा के निधन पर लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
परिजनों के अनुसार 31 अगस्त को दोपहर लगभग 12 बजे पौड़ी बाहर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि एवं सादर नमन। 🙏

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.