सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार को आयोजित सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और आवेदन सुने। इस दौरान 100 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे तथा 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।

मंत्री श्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर त्वरित, पारदर्शी एवं समाधानकारी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आमजन से जुड़े विषयों का समयबद्ध निराकरण सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी एवं सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







