सरजू अजय ने विकास रंजन महतो को दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता सरजू अजय, प्रदेश मंत्री एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ तथा दुर्ग प्रदेश मंत्री ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सरजू अजय ने अपने शुभकामना संदेश में विकास रंजन महतो को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि विकास रंजन महतो संगठन के वरिष्ठ मार्गदर्शक हैं और उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।
उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्रीराम जी की कृपा विकास रंजन महतो पर सदैव बनी रहे तथा वे स्वस्थ और दीर्घायु रहें। जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।







