August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**    कोरबा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में “मेरा युवा भारत” (माय भारत) कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए 19 एवं 20 अगस्त 2026 को दो दिवसीय विशेष पंजीयन ड्राइव आयोजित किया जाएगा।
जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष कैंप लगाकर युवाओं का पंजीयन कराया जाएगा। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा माय भारत पोर्टल से जुड़कर विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक कार्यक्रमों, कौशल विकास, इंटर्नशिप तथा अनुभव आधारित सीखने के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रोफाइल एवं सीवी तैयार करने तथा विभिन्न संस्थाओं और मेंटर्स से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। पंजीकृत युवाओं को वालंटियर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
जिला नोडल अधिकारी श्री सिंह ने जिले के सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से विशेष कैंप में भाग लेकर माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कराने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.