August 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**   अरसेना। ग्राम पंचायत अरसेना के कुटुरवा में आयोजित होने वाले फुटबॉल मैच को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं निर्विवाद रूप से संपन्न कराने को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन और खेल भावना बनाए रखने के उद्देश्य से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री हरिशंकर यादव, सरपंच पति श्री दिनेश कुमार एवं उप सरपंच श्री रामकुमार की पहल पर आयोजन समिति के साथ सार्थक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ियों, खेल समिति एवं दर्शकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने खेल को अनुशासन, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ संपन्न कराने पर सहमति जताई।
बैठक के दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करते हुए सभी पक्षों से सहयोग की अपील की गई। पदाधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री हरिशंकर यादव ने कहा कि खेल मैदान में प्रतिस्पर्धा जरूर हो, लेकिन आपसी सौहार्द और भाईचारा हर स्थिति में कायम रहना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, समिति सदस्यों एवं खेल प्रेमियों से अनुशासन का पालन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की।
वहीं श्री दिनेश कुमार एवं श्री रामकुमार ने भी आयोजन को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति और ग्रामीणों से सहयोग बनाए रखने की बात कही।
बैठक के बाद आयोजन को लेकर सकारात्मक माहौल बना है। समिति के सदस्यों ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से कुटुरवा का फुटबॉल मैच खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे की मिसाल बनेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.