August 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

राष्ट्रीय मीडिया संयोजक व सह-संयोजकों की नियुक्ति पर भाजपा ने जताया विश्वास, छत्तीसगढ़ भाजपा मीडिया परिवार ने दी शुभकामनाएं
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग में नई टीम की घोषणा के बाद संगठन के प्रचार-प्रसार और संवाद तंत्र को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति का भाजपा छत्तीसगढ़ ने स्वागत करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने राष्ट्रीय मीडिया विभाग में नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने पर केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत, सक्रिय और आधुनिक संवाद व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने वरिष्ठ सांसद अनिल बलूनी (उत्तराखंड) को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक तथा आशीष उषा अग्रवाल (मध्य प्रदेश), प्रदीप भण्डारी (दिल्ली) और सिद्धार्थ यादव (दिल्ली) को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम अनुभव, ऊर्जा और आधुनिक संचार कौशल का प्रभावी समन्वय प्रस्तुत करेगी।
सांसद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का मीडिया विभाग केवल पार्टी की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन और समाज के बीच प्रभावी संवाद का महत्वपूर्ण सेतु है। नई टीम के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा संगठन की विचारधारा और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को देशभर में और अधिक प्रभावशाली तरीके से जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अनिल बलूनी का दीर्घकालिक सांगठनिक अनुभव और मीडिया प्रबंधन की समझ, वहीं युवा सह-संयोजकों की सक्रियता, ऊर्जा और आधुनिक संचार माध्यमों की समझ राष्ट्रीय मीडिया विभाग को नई गति प्रदान करेगी। बदलते डिजिटल दौर में सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और विभिन्न संचार माध्यमों के बेहतर उपयोग से भाजपा का जनसंवाद और अधिक व्यापक एवं प्रभावी होने की उम्मीद है।
संतोष पाण्डेय ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय मीडिया विभाग की यह नई टीम संगठन के विचारों, केंद्र एवं भाजपा शासित राज्य सरकारों की जनहितकारी नीतियों तथा विकास के कार्यों को प्रभावी ढंग से देश के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियां संगठन के मीडिया एवं संवाद तंत्र को और अधिक सशक्त बनाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के प्रचार-प्रसार को नए आयाम प्रदान करेंगी।
इसी क्रम में भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमन्त पाणिग्राही ने भी छत्तीसगढ़ भाजपा मीडिया परिवार की ओर से नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम के मार्गदर्शन में भाजपा का राष्ट्रीय मीडिया विभाग संगठन के विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.