July 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी-पीएससी) भर्ती घोटाले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे प्रदेश के लाखों युवाओं के सपनों पर संगठित प्रहार बताया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज नीट परीक्षा को लेकर युवाओं की हितैषी बनने का दिखावा कर रही है, जबकि अपने शासनकाल में हुए पीएससी घोटाले पर उसने लगातार पर्दा डालने का काम किया।
भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्रीवास ने कहा कि सीजी-पीएससी घोटाला केवल भर्ती अनियमितता नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ किया गया बड़ा विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी की ईडी और सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि मामले की जड़ें गहरी हैं और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क का खुलासा कर रही हैं।
श्रीवास ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब युवाओं ने भर्ती घोटाले के प्रमाण प्रस्तुत किए, तब कांग्रेस नेताओं ने उनकी आवाज को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में युवाओं के साथ है तो उसे पहले पीएससी घोटाले पर प्रदेश के युवाओं से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पीएससी मामले के प्रमुख याचिकाकर्ता रवीन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में भर्ती परीक्षाओं में संगठित तरीके से पेपर लीक और चयन प्रक्रिया में हेरफेर की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक मजबूती से उठाया, जबकि कांग्रेस ने पूरे मामले पर चुप्पी साधे रखी।
भाजपा नेताओं ने दावा किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और भर्ती घोटालों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के अधिकारों पर डाका डालने वालों की जवाबदेही तय होकर रहेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.