‘मन की बात’ में कोरबा का उल्लेख होते ही गूंज उठा उत्साह, बालको मंडल में कार्यकर्ताओं ने गर्व के साथ सुना प्रधानमंत्री का संदेश
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कोरबा का उल्लेख किया, तो उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों में विशेष उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए सम्मान का विषय बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन बालको मंडल क्षेत्र में किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देशभर में हो रहे सकारात्मक बदलावों, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकारों, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने पूरे मनोयोग से कार्यक्रम का श्रवण किया और प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम के दौरान कोरबा का नाम आते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों के साथ कोरबा का उल्लेख किया जाना जिले के लिए गौरव और सम्मान की बात है।
बालको मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला प्रेरणास्रोत है। यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण के कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि कोरबा का नाम आने से जिले के लोगों का मनोबल और बढ़ा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जय राठौर (महामंत्री), राजा शर्मा (मंत्री), रेनू प्रसाद (उपाध्यक्ष), दिलीप प्रजापति (उपाध्यक्ष), महेश्वरी गोस्वामी (मंत्री), हेमलता निर्मलकर, अर्चना रुनिझा, मनोज भारिया (उपाध्यक्ष), संजय साहू (उपाध्यक्ष), अश्वनी चन्द्रा (युवा मोर्चा अध्यक्ष), विनय यादव, आर. ए. नारायण तथा निखिल मित्तल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक विषयों एवं आगामी अभियानों को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
‘मन की बात’ के माध्यम से कोरबा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने से बालको मंडल के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली, जिससे पूरा आयोजन राष्ट्रभक्ति और गौरव की भावना से सराबोर रहा।


