July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन को लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह के राजनीतिक प्रदर्शन की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार शुरू से गंभीर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पेपर लीक को ‘पाप’ बता चुके हैं और सरकार परीक्षा व्यवस्था में सुधार तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि युवाओं की समस्याओं को राजनीतिक हथियार बनाकर विपक्ष देश में भ्रम और अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के बाहर किया गया प्रदर्शन लोकतांत्रिक गरिमा के अनुरूप नहीं है और देश की जनता ऐसे राजनीतिक स्टंट को स्वीकार नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन उसकी भी एक मर्यादा और संवैधानिक सीमा होती है, जिसका पालन सभी राजनीतिक दलों को करना चाहिए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.