July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की महत्वपूर्ण आमसभा में वर्ष 2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जमनीपाली स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक में समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों की मौजूदगी में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार अग्रवाल को सभा का नया अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में बैजनाथ अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल एवं प्रेमकुमार अग्रवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मनोज कुमार अग्रवाल को पुनः सचिव तथा आशीष अग्रवाल को सहसचिव बनाया गया। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश अग्रवाल (बालाजी) को एक बार फिर जिम्मेदारी दी गई, जबकि पहली बार बनाए गए सह-कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार अग्रवाल का चयन किया गया।
सभा ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की। साथ ही समाज के वरिष्ठ नेताओं एवं पूर्व पदाधिकारियों को संरक्षक मंडल में शामिल कर उनके अनुभवों का लाभ लेने का निर्णय लिया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकता, सामाजिक समरसता और समाजहित के कार्यों को नई गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी अग्रबंधुओं के सहयोग से अग्रवाल सभा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में नई पहचान स्थापित करेगी।
बैठक का समापन समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार और आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा के साथ हुआ। नई कार्यकारिणी के गठन पर समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.