July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**   कोरबा। बारिश के मौसम में एक किसान ने अपने खेत में धान की रोपाई एवं मताई कार्य करते हुए खेती-किसानी से अपने गहरे जुड़ाव को व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि माटी से उनका रिश्ता कल भी था, आज भी है और सदैव बना रहेगा। खेत की मिट्टी को अपने हाथों से छूना और अन्न उगाने की प्रक्रिया का हिस्सा बनना उनके लिए हमेशा गर्व और आत्मीयता का विषय रहा है।
उन्होंने कहा कि देश के किसानों के खेतों में लहलहाती फसल केवल अन्न उत्पादन का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह किसानों के सपनों, उनकी कड़ी मेहनत और परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीदों का प्रतीक होती है। किसान अपने परिश्रम और समर्पण से देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार किसानों की समृद्धि, कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसान हितैषी योजनाओं और प्रयासों से खेती-किसानी को नई मजबूती मिल रही है, जिससे किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.