July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेश के दिग्गज जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी (कार्यकाल 2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में भव्य एवं गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर पत्रकारिता जगत, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित जिले एवं प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधि समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
पूरी कार्यकारिणी लेगी पद एवं गोपनीयता की शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन और आकाश शर्मा सहित पूरी नव निर्वाचित टीम पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगी।
प्रदेशभर से जुटेंगे पत्रकार, बनेगा मीडिया महाकुंभ
इस आयोजन की विशेषता यह होगी कि इसमें रायपुर प्रेस क्लब, बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकारों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां मीडिया की भूमिका, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर भी सार्थक चर्चा की संभावना है।
पत्रकारिता की मजबूती और एकता का संदेश देगा आयोजन
कोरबा प्रेस क्लब का यह शपथ ग्रहण समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पत्रकारिता की गरिमा, एकजुटता और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देने वाला आयोजन माना जा रहा है। नव निर्वाचित कार्यकारिणी से जिले के पत्रकारों को नई ऊर्जा और सशक्त नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कोरबा प्रेस क्लब ने जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर नव निर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
“कल कोरबा में जुटेगा मीडिया जगत, नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के साथ पत्रकारिता के नए अध्याय का होगा शुभारंभ”।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.