“भाजपा की प्रदेश स्तरीय रणनीति बैठक में संगठन और सरकार के समन्वय पर हुआ मंथन”
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं सरकार-संगठन के बेहतर समन्वय को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की। इसके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय एवं लता उसेंडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और डॉ. नवीन मार्कण्डेय सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें पार्टी की आगामी रणनीतियों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया।


