“रक्षा और सम्मान का संकल्प: ‘सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026’ को सफल बनाने भाजपा महिला मोर्चा कोरबा ने बनाई रणनीति”
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आगामी “सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026” को लेकर संगठनात्मक तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। अभियान को प्रभावी एवं व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरबा की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान की रूपरेखा और संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार तथा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार ने की।
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी श्रीमती फुलेश्वरी सिंह ने अभियान के उद्देश्यों और इसकी सामाजिक एवं राष्ट्रीय भावना पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वहीं संभाग सह प्रभारी श्रीमती किरण साहू, जिला प्रभारी श्रीमती संगीता शर्मा तथा जिला सह प्रभारी श्रीमती उमा सोनी ने भी अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में “सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026” को जन-जन तक पहुंचाने, सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से महिला मोर्चा की जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अभियान को जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।
भाजपा महिला मोर्चा ने इस अभियान को केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा में दिन-रात समर्पित जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और विश्वास के प्रतीक के रूप में सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अभियान को ऐतिहासिक बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


