July 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** बालकोनगर,21जुलाई विश्व युवा कौशल दिवस 2026 के अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वेदांता स्किल स्कूल की 15 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाते हुए युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों को साझा किया। पिछले डेढ़ दशक में यह संस्थान हजारों युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बना है और अब 15 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के ऐतिहासिक पड़ाव की ओर तेजी से अग्रसर है।
‘साझा भविष्य के लिए कौशल’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में बालको के वरिष्ठ अधिकारियों, समुदाय के प्रतिनिधियों, पूर्व एवं वर्तमान प्रशिक्षुओं तथा सहयोगी संस्थाओं की सहभागिता रही। समारोह में युवाओं की प्रतिभा और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए सप्ताहभर वाद-विवाद, कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, इंडोर खेल और एआई वीडियो निर्माण जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम का आकर्षण प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और एक पूर्व प्रशिक्षु के जीवन संघर्ष एवं सफलता पर आधारित नाट्य प्रस्तुति रही। इस प्रस्तुति ने दर्शाया कि किस प्रकार कौशल प्रशिक्षण किसी युवा के जीवन को नई दिशा देकर उसे रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर कर सकता है।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह ने कहा कि वेदांता स्किल स्कूल केवल प्रशिक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का मंच है। उन्होंने कहा कि बदलते औद्योगिक परिवेश के अनुरूप युवाओं को व्यावहारिक और रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मविश्वास के साथ बेहतर भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है।
इस अवसर पर वेल्डर और मोबाइल रिपेयरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त 40 से अधिक युवाओं को प्लेसमेंट प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत ‘सोलर पीवी टेक्नीशियन सर्टिफिकेशन एंड स्किल अपग्रेडेशन’ पाठ्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 100 युवाओं को एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा प्रत्येक प्रतिभागी को 3,500 रुपये का प्रशिक्षण भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।
वर्ष 2010 में स्थापित वेदांता स्किल स्कूल अब तक 14 हजार से अधिक ग्रामीण युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर चुका है। यहां वेल्डिंग, इलेक्ट्रिकल, फिटर, सिलाई मशीन संचालन, फूड एंड बेवरेज सर्विस और सोलर पीवी इंस्टॉलेशन जैसे विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) से मान्यता प्राप्त 5-स्टार स्मार्ट सेंटर के रूप में यह संस्थान उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है।
कौशल विकास के क्षेत्र में 15 वर्षों की यह यात्रा न केवल हजारों युवाओं की सफलता की कहानी है, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में बालको की प्रतिबद्धता का भी सशक्त उदाहरण है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.