July 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम द्वारा बिगनर्स कोर्स के अंतर्गत बीएड छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने भावी शिक्षकों को अनुशासन और समाज के हर वर्ग के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को अपने व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा बनाने की सीख दी।
उन्होंने कहा कि एक सफल शिक्षक बनने के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्वयं के जीवन में अनुशासन और समाज के प्रति संवेदनशीलता का होना भी अत्यंत आवश्यक है। यही गुण भावी पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कार्यक्रम की रूपरेखा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की गाइड कैप्टन श्रीमती गणेशी सोनकर ने प्रस्तुत की तथा प्राचार्य डॉ. बोपापुरकर को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। शिक्षा संकाय की प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. भारती कुलदीप का भी स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डीओसी उत्तरा मानिकपुरी, डीओसी डिगम्बर कौशिक, सन राइस स्कूल की प्राचार्य पूर्णिमा भट्टाचार्य, शिक्षा संकाय के सहायक प्राध्यापक डॉ. रश्मि शुक्ला, श्रीमती अनिता यादव, राकेश गौतम, नितेश यादव सहित बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी के सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.