चाय की चुस्कियों के साथ संगठन की मजबूती पर मंथन” : बालको के बूथ क्रमांक-91 में महिला मोर्चा का संवाद कार्यक्रम संपन्न



महिला सशक्तिकरण, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा बालको मंडल के बूथ क्रमांक-91 में “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का बूथ ही संगठन की सबसे मजबूत इकाई है और महिला शक्ति संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा घर-घर संपर्क स्थापित कर सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा बूथ स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “चाय पर चर्चा” जैसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बीच संवाद, समन्वय और संगठनात्मक मजबूती का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा बालको मंडल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति परिहार ने मंडल स्तर पर चल रहे संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की तथा महिला कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं भाजपा बालको मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती रेणु प्रसाद एवं मंडल महामंत्री श्री जय राठौर ने संगठन को मजबूत बनाने में बूथ समितियों की भूमिका पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री श्री लोकेश्वर चौहान ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर से ही अपनी ताकत प्राप्त करता है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व निभा रहा है।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव एवं बीएलए-2 सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बालको मंडल के बूथ क्रमांक-91 में आयोजित यह “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम संगठनात्मक समन्वय, महिला नेतृत्व की सक्रियता और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।


