July 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“चाय की चुस्कियों संग संगठन की मजबूती का संकल्प, कोसाबाड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं ने बूथ विजय का किया शंखनाद”

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से कोसाबाड़ी मंडल भाजपा द्वारा शक्तिकेंद्र राजेंद्र प्रसाद नगर में आयोजित “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम उत्साह, संवाद और संगठनात्मक संकल्प का सशक्त मंच बनकर उभरा। राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बूथ सशक्तिकरण और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर व्यापक मंथन करते हुए भाजपा के विजय अभियान को और गति देने का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह तथा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। शक्तिकेंद्र संयोजक अमित पटेल एवं सहसंयोजक विकास शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

 

 

बैठक के दौरान बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के दायित्व, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है और यही भाजपा की लगातार सफलता का मूल मंत्र भी है।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित आरती में सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। संगठनात्मक चर्चा के साथ आध्यात्मिक वातावरण ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगवान राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता छन्नू सिंह, सीताराम राठौर, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, जिला संयोजिका डॉ. अंजना सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष करन राजपाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निहाल सोनी, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सौरभ दुबे, पूर्व मंडल मंत्री गोविंद साहू, ओबीसी मोर्चा मंडल मंत्री जीतू पटेल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएलए-2, युवा प्रमुख, महिला प्रमुख एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, बूथ विजय और आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.