डॉ. खूबचंद बघेल जयंती पर समाज का भव्य आयोजन आज, बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाज सुधारक एवं दूरदर्शी राजनेता डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती के अवसर पर केंद्रीय आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज द्वारा आज रविवार, 19 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे सरदार पटेल संस्थान, तुलसी नगर, कोरबा में गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ. खूबचंद बघेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा तथा उनके समाज सेवा, राष्ट्रनिर्माण और सामाजिक समरसता के विचारों को याद किया जाएगा। समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं, माताओं एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केंद्रीय आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज के सचिव शैलेन्द्र राजवाड़े (अन्नू) ने समाजजनों से समय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं आयोजन के साक्षी बनने का आग्रह किया है।


