July 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा के संगठनात्मक विस्तार की बनेगी नई रणनीति, बांकी मोंगरा मंडल की कार्यसमिति बैठक में तैयार होगा बूथ से विजय तक का रोडमैप

 

भौगोलिक मानचित्रों के माध्यम से होगी बूथों की गहन समीक्षा, संगठन के आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान पर बनेगी कार्ययोजना
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी बांकी मोंगरा मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 19 जुलाई को मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के मार्गदर्शन, मंडल प्रभारी श्री अजय दुबे के निर्देशन तथा नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा की गरिमामयी उपस्थिति में होने वाली इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शांति नगर सामुदायिक भवन, बाँकी मोंगरा में रविवार, 19 जुलाई 2026 को अपराह्न 3 बजे आयोजित होने वाली इस बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों, सह-संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों, एल्डरमैन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा समस्त जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।
बैठक का प्रमुख आकर्षण बूथ एवं वार्ड स्तर के भौगोलिक मानचित्रों (जियोग्राफिकल मैप्स) पर विस्तृत चर्चा रहेगा। इसके माध्यम से प्रत्येक बूथ की भौगोलिक स्थिति, मतदाता संपर्क की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों की पहुंच तथा आगामी चुनावी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की प्रभावी योजना तैयार की जाएगी। भाजपा संगठन बूथ को अपनी सबसे महत्वपूर्ण इकाई मानते हुए उसे और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है और यह बैठक उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियानों तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर भी मंथन किया जाएगा। साथ ही मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
मंडल अध्यक्ष श्री उदय शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। मंडल कार्यसमिति की यह बैठक संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक मजबूती के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बैठक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल है और इसे बांकी मोंगरा मंडल के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भारत माता की जय! वंदे मातरम्!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.