July 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान को बालको मंडल में मिली नई ऊर्जा, ‘बूथ की बात-चाय के साथ’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूती का संकल्प

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की नवाचार पहल के तहत बालको मंडल में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से “बूथ की बात-चाय के साथ” कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर बूथ प्रबंधन, संगठनात्मक जिम्मेदारियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बालको मंडल के शक्ति केन्द्र बेलगिरी बस्ती वार्ड क्रमांक-46 अंतर्गत बूथ क्रमांक-99 एवं बूथ क्रमांक-84 में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रीढ़ के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक ढांचा है और बूथ को मजबूत किए बिना चुनावी सफलता संभव नहीं है।

 

 

कार्यक्रम में बूथ संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख तथा मन की बात प्रमुख सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बालको मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। “बूथ की बात-चाय के साथ” कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संवाद को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

 

 

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री श्री लुकेश्वर चौहान, मंडल मंत्री श्री राजा शर्मा, श्रीमती मीना डहरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री आर. ए. नारायण, वार्ड पार्षद श्रीमती चंदा देवी रत्नाकर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल महामंत्री श्री रूपेश जगत, शक्ति केन्द्र संयोजक श्री देवेन्द्र तिवारी, श्री छेदी लाल साहू, सह-संयोजक श्री दिलीप आदिले तथा बूथ अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय सहभागिता और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान को और अधिक गति देने का संकल्प दोहराया।
भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.