July 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में हुआ संगठनात्मक मंथन, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क और आगामी अभियानों को लेकर कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**कोरबा,15 जुलाई 2026 भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन एवं कोसाबाड़ी मंडल भाजपा के तत्वावधान में शक्तिकेंद्र राजेंद्र प्रसाद नगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में वार्ड प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह तथा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में शक्तिकेंद्र संयोजक अमित पटेल एवं सहसंयोजक विकास शर्मा ने बूथ अध्यक्षों, बूथ सचिवों, बीएलए-2 तथा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत संगठनात्मक चर्चा की। बैठक में संगठन की कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, सदस्य संपर्क अभियान और प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 

 

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। यदि प्रत्येक बूथ सक्रिय रहेगा तो संगठन और अधिक प्रभावी बनेगा तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आसानी होगी। कार्यकर्ताओं से नियमित जनसंपर्क, बूथ स्तर पर संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथों पर निरंतर संपर्क बनाए रखने, नए लोगों को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित आरती रही, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता कर प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक वातावरण और संगठनात्मक संवाद के इस अनूठे संगम ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता छन्नू सिंह, सीताराम राठौर, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, जिला संयोजिका डॉ. अंजना सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष करन राजपाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निहाल सोनी, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सौरभ दुबे, पूर्व मंडल मंत्री गोविंद साहू, ओबीसी मोर्चा मंडल मंत्री जीतू पटेल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएलए-2, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है और यही भाजपा की सफलता का सबसे मजबूत आधार बनेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.