‘बूथ की बात–चाय के साथ’ अभियान का बालको मंडल में शुभारंभ, बूथ संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर



जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की नवाचार पहल को मिला कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्ण समर्थन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने दिए संगठन सुदृढ़ीकरण के मंत्र
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की नवाचार पहल के तहत बालको मंडल में “बूथ की बात–चाय के साथ” अभियान का शुभारंभ सोमवार को शक्ति केंद्र कैलाशनगर, वार्ड क्रमांक-43 के बूथ क्रमांक-119 में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाना रहा।

कार्यक्रम में बूथ संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख एवं “मन की बात” प्रमुख सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बूथ संगठन को मजबूत बनाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लेकर कार्य करेगा तो संगठन की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी। उन्होंने बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, मतदाता संवाद और संगठनात्मक सक्रियता को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में बालको मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव ने कहा कि “बूथ की बात–चाय के साथ” अभियान कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और समन्वय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से नियमित रूप से बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित कर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जिला मंत्री लुकेश्वर चौहान, मंडल महामंत्री जय राठौर, मंडल उपाध्यक्ष रेनू प्रसाद, मंडल मंत्री राजा शर्मा, वरिष्ठ एल्डरमेन मंदाकिनी त्रिपाठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति परिहार, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रूनिझा, मंत्री रश्मि सोनी, उपाध्यक्ष मंजू कश्यप, किसान मोर्चा अध्यक्ष आर. ए. नारायण, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी अनीता प्रसाद, शक्ति केंद्र संयोजक विद्यासागर त्रिपाठी, किसान मोर्चा महामंत्री सुनीता उपाध्याय, सह-संयोजक जीतू भाई, बूथ अध्यक्ष देवेंद्र पाठक तथा मंडल मीडिया प्रभारी राकेश तलवार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “मेरा बूथ–सबसे मजबूत” के संकल्प को दोहराते हुए बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, जनसंपर्क और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और अभियान को संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।


