July 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*   रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ को 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज तथा 250 नई एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त किया।
संतोष पाण्डेय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि नए मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे प्रदेश के विद्यार्थियों को अपने ही राज्य में डॉक्टर बनने का बेहतर अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कबीरधाम सहित वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, साथ ही ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे।
भाजपा सांसद ने विश्वास जताया कि यह निर्णय प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेगा तथा छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.