कटघोरा भाजपा मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार का मंत्र, बूथ सशक्तिकरण और डिजिटल प्रशिक्षण पर विशेष जोर



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा की मासिक बैठक जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्रीमती रुक्मणी नाहर के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती रुक्मणी नाहर ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठक आयोजित करने, शक्ति केंद्रवार मासिक समीक्षा, बूथ प्रवास, संगठन विस्तार तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया। साथ ही डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर भी विशेष बल दिया गया।
मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया। मंडल महामंत्री समजीत सिंह ने बैठक का संचालन करते हुए विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष अजय धनोदिया, श्रीमती स्नेहलता पटेल, श्रीमती सुशीला बिंझवार, मंडल मंत्री उत्तरा चौहान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी हीरानंद पंजवानी, नव नियुक्त एल्डरमेन एवं शक्ति केंद्र प्रभारी देव दुबे एवं बजरंग पटेल, शक्ति केंद्र प्रभारी राजेंद्र टंडन, ओमप्रकाश डिक्सेना, राजेश गुप्ता, किसन केसरवानी, देवेंद्र देवांगन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराग दुहलानी, महामंत्री मनदीप जायसवाल एवं रंजीत सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखेश्वर देवांगन, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी, मंडल महामंत्री गोपेंद्र पांडे, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुर्रे, महामंत्री सोना कुर्रे, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष गर्ग, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमृत भारिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष देव कुमारी पटेल, महामंत्री गायत्री श्रीवास्तव सहित मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक बूथ तक भाजपा की नीतियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने “सशक्त बूथ–सशक्त संगठन–सशक्त भारत” के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।


