बालको मंडल से भाजपा ने शुरू किया बूथ सशक्तिकरण का नया अभियान, ‘बूथ की बात–चाय के साथ’ से कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह



जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की नवाचार पहल को मिला जनाधार, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और जनसंपर्क को लेकर कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की नवाचार पहल के तहत संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बालको मंडल के शक्ति केंद्र डुग्गूपारा पाढ़ीमार क्रमांक-2, वार्ड-41 के बूथ क्रमांक-94 में “बूथ की बात–चाय के साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आत्मीय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक संवाद स्थापित करते हुए बूथ सशक्तिकरण की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बूथ संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख एवं “मन की बात” प्रमुख सहित बूथ टीम के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बूथ को और अधिक सक्रिय, संगठित एवं प्रभावी बनाना रहा।
इस अवसर पर बालको मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने बूथ स्तर पर निरंतर जनसंपर्क, प्रत्येक मतदाता तक पहुंच, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बूथ को चुनावी विजय का सबसे मजबूत आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं को सशक्त कार्यपद्धति के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ कार्यकर्ताओं में निहित है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लेकर कार्य करेगा तो संगठन को निश्चित रूप से ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद, समन्वय और सक्रियता बनाए रखने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष संजू घुर्वे, अनुसूचित जाति जिला मंत्री लुकेश्वर चौहान, मंडल महामंत्री जय राठौर एवं संपत यादव, मंडल उपाध्यक्ष रेनू प्रसाद एवं मनोज भारिया, मंडल मंत्री राजा शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, वरिष्ठ पूर्व मंडल अध्यक्ष व्यासमुनि मिश्रा, पूर्व एल्डरमेन एवं पार्षद दल सचेतक सत्येन्द्र दुबे, पार्षद मंगल बन्दे, वरिष्ठ एल्डरमेन मंदाकिनी त्रिपाठी, शिव बालक तोमर, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति परिहार, रश्मि सोनी, मंजू कश्यप, नारायणी दुबे, किसान मोर्चा अध्यक्ष आर.ए. नारायण, युवा मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी चन्द्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत कौर, हेमलता निर्मलकर, अनीता प्रसाद, शक्ति केंद्र संयोजक लालबहादूर चौहान, गंगा पाण्डेय, सुनीता उपाध्याय, सागर कश्यप, रामकुमार राठौर, किशोर दुबे, विनय यादव, राजू यादव, मगेलश्वर नवरंग तथा मंडल मीडिया प्रभारी राकेश तलवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने “मेरा बूथ–सबसे मजबूत” के संकल्प को दोहराते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बढ़त दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि “बूथ की बात–चाय के साथ” अभियान संगठनात्मक संवाद को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ बूथ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


