July 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

वन मंत्री का पलटवार— बिल्डरों को जमीन सौंपने का आरोप निराधार, सबूत हों तो सार्वजनिक करें; सरकारी भूमि की सुरक्षा पर सरकार अडिग।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**/*  रायपुर। नकटी क्षेत्र की भूमि को लेकर कांग्रेस नेता मो. अकबर के आरोपों पर वन मंत्री केदार कश्यप ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पूरी तरह निराधार और राजनीतिक दुष्प्रचार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए झूठे आरोपों का सहारा ले रही है, लेकिन प्रदेश की जनता अब इस राजनीति को समझ चुकी है।
केदार कश्यप ने कहा कि नकटी की भूमि किसी बिल्डर या निजी हित के लिए नहीं, बल्कि सरकारी भूमि की सुरक्षा और कानून के अनुरूप कार्रवाई के तहत संरक्षित की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस भूमि से जुड़ी प्रक्रिया कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुई थी, उसी पर अब राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाया जा रहा है।
वन मंत्री ने कहा कि साय सरकार भू-माफियाओं और अवैध कब्जों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की प्राथमिकता सरकारी भूमि की रक्षा, कानून का निष्पक्ष पालन और गरीबों के अधिकारों की सुरक्षा है।
केदार कश्यप ने मो. अकबर को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके आरोपों में सच्चाई है तो वे दस्तावेज और प्रमाण सार्वजनिक करें। केवल प्रेस वार्ता कर आरोप लगाने से तथ्य नहीं बदल जाते। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी राजनीतिक दबाव या दुष्प्रचार से प्रभावित हुए बिना वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगी।
नोट: यह वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा प्रेस वक्तव्य में लगाए गए राजनीतिक आरोप एवं दावे हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष अलग हो सकता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.