July 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कविता सोनी को भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत श्रीमती कविता सोनी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है और उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।
श्रीमती कविता सोनी लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। उनकी कार्यशैली, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय सहभागिता से भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा समाजसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.