भाजपा ने बलराम विश्वकर्मा को सौंपी अहम जिम्मेदारी, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने



वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद को संगठन ने दिया महत्वपूर्ण दायित्व, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद बलराम विश्वकर्मा को भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ संगठन ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण पर विश्वास व्यक्त किया है।
बलराम विश्वकर्मा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बलराम विश्वकर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा भाजपा की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।


