July 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर राधा सागर तालाब और मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

 

कार्यकर्ताओं ने सफाई कर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, स्वच्छ कटघोरा के निर्माण का लिया संकल्प।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  कटघोरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर कटघोरा स्थित राधा सागर तालाब एवं मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने तालाब और मंदिर परिसर की सफाई करते हुए प्लास्टिक एवं अन्य कचरे का संग्रह कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि एबीवीपी केवल छात्र हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाती है। सभी ने स्वच्छ, सुंदर एवं जागरूक कटघोरा के निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।
अभियान में नगर अध्यक्ष रूपा अलवानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह राजपूत, नगर मंत्री सुमित साहू, नगर सहमंत्री आकाश साहू, उत्कर्ष दुबे, एसएफएस प्रमुख ऋषिवेद विश्वकर्मा, महाविद्यालय प्रमुख ध्रुव तिवारी, सोशल मीडिया प्रमुख प्रियांशु प्रजापति, विनय वैष्णव, नरेश साहू एवं सौरभ कुंडे सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.