August 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पताढ़ी हाईस्कूल में विद्यार्थी कैरियर काउंसलिंग एवं शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न, शिक्षा के महत्व पर विशेषज्ञों ने किया प्रेरित

1 min read

 

Tirentra Time’s Korba **//**//* कोरबा। शासकीय हाईस्कूल पताढ़ी में विद्यार्थी कैरियर काउंसलिंग एवं शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम के प्रायोजक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी के बिना शिक्षा अपने उद्देश्य को प्राप्त नहीं कर सकती, इसलिए शिक्षकों का सम्मान और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती पी. पारकर ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है और प्रत्येक व्यक्ति को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए। मुख्य अतिथि एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद् डॉ. प्यारेलाल आदिले (प्राचार्य, जे.बी.डी. आर्ट एंड साइंस कॉलेज, कटघोरा) ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति सामूहिक संकल्प ही देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।
इस अवसर पर व्याख्याता श्रीमती फुलेश्वरी बंजारे, श्रीमती पद्मावती साव, श्रीमती रीना मिश्रा एवं हरिशंकर सोनवानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं पहाड़ी कोरवा विद्यार्थियों की शिक्षा पर संदर्भ पुस्तक की लेखिका श्रीमती विमला भास्कर ने अपनी लेखन यात्रा साझा करते हुए विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरोज कश्यप ने किया। विद्यार्थियों ने अतिथियों एवं शिक्षकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा पूरे विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता ने समारोह को यादगार बना दिया। अंत में श्रीमती फुलेश्वरी बंजारे ने आभार व्यक्त किया। समारोह में कैरियर मार्गदर्शन के साथ शिक्षकों के सम्मान ने शिक्षा के प्रति सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.