August 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, हितानंद अग्रवाल, प्रफुल्ल तिवारी व डीलेंद्र यादव ने बेटियों को दी ‘शिक्षा और सुरक्षा’ की सौगात

1 min read

 

 

सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिलें, बालको सीएसआर ने बांटे हेलमेट; शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सड़क सुरक्षा का दिया प्रेरक संदेश।

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा बालको नगर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, वार्ड क्रमांक-43 में शनिवार को आयोजित सरस्वती साइकिल वितरण योजना का कार्यक्रम बेटियों के लिए यादगार बन गया। यहां छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों के साथ बालको सीएसआर के सहयोग से हेलमेट भी वितरित किए गए। इस पहल ने शिक्षा और सुरक्षा का ऐसा संदेश दिया, जिसने पूरे कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन थे। उनके साथ महापौर संजू देवी राजपूत, बालको सीएसआर हेड प्रिन्सी मैडम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी तथा बालको मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव ने छात्राओं को साइकिल और हेलमेट वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

 

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि बेटियों को शिक्षा से जोड़ना केवल एक योजना नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जबकि हेलमेट उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाते हुए सुरक्षित यात्रा का भरोसा देगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सुरक्षा साथ-साथ चलें, तभी सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है।

 

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डडसेना, भाजपा महामंत्री जय राठौर, उपाध्यक्ष रेणु प्रसाद एवं मनोज भार्या, मंत्री माहेश्वरी गोस्वामी एवं मीना डहरिया, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, दीपक सागर चंद्रा, विधायक प्रतिनिधि हेमलता निर्मलकर, पार्षद मंगल राम वंदे, शशि महंत, अर्चना रुणीजा, कैलाश टांक, संजू धुर्वे सहित भाजपा के मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन उर्मिला राठौर ने किया। साइकिल और हेलमेट प्राप्त करने के बाद छात्राओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। यह आयोजन बेटियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के प्रति प्रेरित करने वाला एक सराहनीय प्रयास बनकर सामने आया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.