July 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित “माय भारत कार्यक्रम” के प्रभावी संचालन के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा (विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा) के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
जारी आदेश के अनुसार सतीश प्रकाश सिंह जिले में माय भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित सभी गतिविधियों का समन्वय करेंगे। साथ ही माय भारत पोर्टल पर पंजीयन एवं जानकारी अपलोड करने, विभिन्न शासकीय विभागों एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करने, प्रतिवेदन तैयार कर प्रेषित करने तथा भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
जिला नोडल अधिकारी के रूप में वे विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में “माय भारत कार्यक्रम” के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे।
इस नियुक्ति से जिले में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने, सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा “माय भारत कार्यक्रम” को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.