July 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत एवं नगर निगम आयुक्त की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**//* कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में शुक्रवार को नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में सभी एल्डरमैनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए नगर के विकास, जनसेवा और नागरिक हितों के प्रति पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम आयुक्त, नगर निगम के जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि नगर निगम में एल्डरमैनों का अनुभव और मार्गदर्शन शहर के विकास कार्यों को नई गति देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी एल्डरमैन जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
महापौर संजू देवी राजपूत ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने सभी एल्डरमैनों से जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए नगर के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

 

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।
नगर निगम कोरबा में आयोजित एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह नगर के विकास, जनसहभागिता और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.