July 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार को नई गति देते हुए कोरबा के लोकप्रिय पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र देवांगन को दुर्ग संभाग प्रभारी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
नरेंद्र देवांगन लंबे समय से संगठन के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जनसेवा एवं पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा दुर्ग संभाग में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र देवांगन की नियुक्ति संगठन द्वारा उनके कार्यों और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने आशा जताई कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.