पाली नगर पंचायत के नव नियुक्त एल्डरमैनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी से लिया आशीर्वाद, बोले– जनसेवा और विकास होगा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* पाली। नगर पंचायत पाली में नव नियुक्त एल्डरमैनों ने अपनी नई जिम्मेदारी संभालने से पहले भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर आत्मीय वातावरण में जनसेवा, संगठन की मजबूती और नगर के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

नव नियुक्त एल्डरमैन रामविलास जायसवाल, हरीश चावड़ा एवं रामनारायण पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन द्वारा उन पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा।
एल्डरमैनों ने कहा कि नगर पंचायत पाली के प्रत्येक नागरिक की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सेवा, सुशासन और विकास की विचारधारा को धरातल पर उतारते हुए पाली को प्रगति की नई दिशा देने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने तीनों नव नियुक्त एल्डरमैनों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला संगठन है। पार्टी ने आप सभी पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी कर्मठता, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ खरा उतरना ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन की गरिमा और सरकार की विकासोन्मुखी सोच को मजबूत करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है।
भेंट के दौरान तीनों एल्डरमैनों ने जिलाध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि वे संगठन के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए नगर पंचायत पाली के विकास, जनकल्याण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए पाली नगर पंचायत को विकास और सुशासन का आदर्श बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


