लगातार बारिश के बाद खेत में धंसा ट्रैक्टर, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। लगातार हो रही बारिश के बाद खरीफ सीजन की खेती तेज हो गई है, लेकिन अत्यधिक गीली और दलदली जमीन किसानों के लिए परेशानी भी बन रही है। ग्राम मौहारपारा (जवाली) में किसान आनंद राम कश्यप का ट्रैक्टर खेत की जुताई के दौरान कीचड़ में धंस गया, जिससे कृषि कार्य कई घंटों तक बाधित रहा।

ग्रामीणों की मदद और दूसरे ट्रैक्टर की सहायता से काफी मशक्कत के बाद फंसे ट्रैक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कृषि विशेषज्ञ अजय कुमार साहू ने किसानों को सलाह दी कि अत्यधिक गीली भूमि में जुताई से बचें तथा खेत में नमी संतुलित होने के बाद ही ट्रैक्टर चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके और कृषि उपकरणों को नुकसान न पहुंचे।


