‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उरगा मंडल में होगा वृहद वृक्षारोपण, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी व पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर होंगे शामिल



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**/* कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल द्वारा 9 जुलाई को ग्राम पंचायत उरगा स्थित मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं भाजपा जिला महामंत्री एवं उरगा मंडल प्रभारी अजय विश्वकर्मा सहित जिले के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण का संकल्प लिया जाएगा। आयोजन स्थल पर लगभग 500 पौधों की व्यवस्था की गई है, ताकि प्रत्येक सहभागी स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभा सके। सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था रहेगी।
भाजपा उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव तथा महामंत्री पवन कंवर एवं संजय वैष्णव ने मंडल के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से प्रातः 7 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने की अपील की है।


