July 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। लगातार एक वर्ष तक असहनीय पेट दर्द से जूझ रहे 31 वर्षीय रामखिलावन के लिए आखिरकार शिवाय हॉस्पिटल जीवनदाता साबित हुआ। कई अस्पतालों में इलाज और भर्ती होने के बावजूद बीमारी की सही पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन नया बस स्टैंड स्थित शिवाय हॉस्पिटल में विशेषज्ञ जांच के बाद बीमारी का पता चला और गैस्ट्रो सर्जन डॉ. हिमांशु कोल्हे ने समय रहते जटिल सर्जरी कर मरीज को नई जिंदगी दी।
जांच में सामने आई जानलेवा समस्या
शिवाय हॉस्पिटल में सीटी स्कैन और अन्य आवश्यक जांच के दौरान पता चला कि मरीज के स्वादुपिंड (पैंक्रियाज) के पास एक बड़ा पैनक्रिएटिक सूडोसिस्ट बन चुका था, जिसमें लगभग डेढ़ लीटर तरल पदार्थ जमा था। चिकित्सकों के अनुसार यह स्थिति लंबे समय तक अत्यधिक शराब सेवन के कारण उत्पन्न हुई थी और समय रहते उपचार नहीं मिलने पर मरीज की जान पर गंभीर खतरा मंडरा सकता था।
विशेषज्ञ टीम ने किया जटिल ऑपरेशन
मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए गैस्ट्रो सर्जन डॉ. हिमांशु कोल्हे ने परिजनों की सहमति के बाद लैप्रोटॉमी एवं सिस्टोगैस्ट्रोस्टॉमी जैसी जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की। ऑपरेशन के दौरान सिस्ट में जमा लगभग डेढ़ लीटर तरल पदार्थ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। भविष्य में दोबारा ऐसी समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सिस्ट की दीवार को पेट (स्टमक) से जोड़ने की प्रक्रिया भी की गई। पूरी सर्जरी सफल रही और मरीज खतरे से बाहर आ गया।
तेजी से हुआ स्वास्थ्य लाभ
सफल ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में लगातार सुधार होता गया। महज दो दिनों के भीतर वह सामान्य भोजन करने लगा और कुछ ही समय बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मरीज के परिजनों ने डॉ. हिमांशु कोल्हे एवं शिवाय हॉस्पिटल की पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सही समय पर मिला उपचार उनके परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।
शराब की लत को न करें नजरअंदाज
डॉ. हिमांशु कोल्हे ने बताया कि अत्यधिक शराब का सेवन स्वादुपिंड सहित शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। यदि लंबे समय तक पेट में दर्द, भूख न लगना, उल्टी या पाचन संबंधी समस्याएं बनी रहें, तो इसे सामान्य समझकर अनदेखा नहीं करना चाहिए। समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श और आवश्यक जांच से गंभीर बीमारियों का भी सफल उपचार संभव है।
उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और किसी भी गंभीर लक्षण पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। यह सफल उपचार एक बार फिर साबित करता है कि समय पर सही जांच और विशेषज्ञ चिकित्सा से गंभीर से गंभीर बीमारी पर भी विजय पाई जा सकती है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.